भारत (INDIA)

भारत (INDIA) का सामान्य परिचय 

भौगोलिक विस्तार के कारण भारत (INDIA) को उपमहाद्वीप कहा जाता हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान सम्मलित हैं |इसकी आकृति चतुष्कोणीय हैं तथा ग्लोब में इसकी स्तिथि उत्तर-पूर्व में हैं |

भारत(INDIA) विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है जिसका कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है और यह विश्व का 2.4% है |
भारत (INDIA)
भारत (INDIA)

अक्षांशीय तथा देशान्तर विस्तार :-

भारत  8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक तथा 68°7′ पूर्वी देशांतर से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक है |

भारत (INDIA) का पूर्वोत्तर बिंदु बलांगु (अरुणाचल प्रदेश),पश्चिमतम बिंदु गौहर माता(सरक्रीक),उत्तरम बिंदु इंदिरा काल (लद्दाख), दक्षिणी बिंदु केप केमोरिन( कन्याकुमारी) तथा दक्षिणतम बिन्दु ग्रेट निकोबार का इन्दिरा प्वाइंट या पिगमेलियन प्वाइंट है|

 भारत (INDIA) का बिस्तार पूर्व से पश्चिम में 2933 कि.मी.तथा उत्तर से दक्षिण में 3214 कि.मी. हैं |

इसके भू-सीमा की लंबाई 15,200 कि.मी. हैं, तथा समुद्र तट की कुल लंबाई 7516.6कि.मी. हैं

Read Also:-<strong>ब्रह्माण्ड</strong>

महत्वपूर्ण तथ्य:-
  • विशाल देशांतरीय विस्तार के कारण भारत के पूर्व तथा पश्चिम बिंदु के स्थानीय समय में 2 घंटे का अन्तर हैं |
  • भारत (INDIA) का मानक समय रेखा प्रयागराज के नैनी से 82.5° पूर्वी देशांतर रेखा को माना जाता हैं जो ग्रीनविच समय से 5:30 घंटा आगे हैं |
  • 82.5° पूर्वी मानक समय रेखा पर स्थित राज्य( उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आन्ध्र प्रदेश)हैं |
  • भारत (INDIA) के दक्षिणी बिंदु से विषुवत रेखा 876कि.मी.दूर है |
  • कर्क रेखा भारत के 8 राज्य से होकर गुजरता है जो गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम हैं|
  • कर्क रेखा की सबसे ज़्यादा लंबाई मध्य प्रदेश मे तथा सबसे कम लंबाई राजस्थान में हैं |
  • मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ से कर्क रेखा तथा मानक समय रेखा दोनों गुज़रती है |
  • कर्क रेखा पर स्थित राजधानी रांची है |
क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के 8 बङे देश:-
  1. रूस 
  2. कनाडा 
  3. चीन 
  4. अमेरिका 
  5. ब्राजील 
  6. ऑस्ट्रेलिया 
  7. भारत 
  8. अर्जेंटीना
कर्क रेखा से नजदीक स्थित शहर:-
  1. गांधीनगर 
  2. उज्जैन 
  3. रांची (कर्क रेखा पर स्थित राजधानी)
  4. भोपाल 
  5. अगरतला 

क्षेत्रफल के आधार पर राज्य 

     बड़े राज्य.                                 छोटे राज्य 

राजस्थान.                          गोवा 

मध्य प्रदेश                         सिक्किम 

महाराष्ट्र.                            त्रिपुरा 

उत्तर प्रदेश                         नागालैंड 

क्षेत्रफल के आधार पर जिला

  सबसे बड़ा जिला.                     सबसे छोटा जिला 

    कच्छ (गुजरात)                    माहे(केरल के पुडुचेरी 

    लेह(लद्दाख)                                का जिला)

    जैसलमेर (राजस्थान)

    बाड़मेर (राजस्थान)

  • भारत(INDIA) के अंतरराष्ट्रीय स्थलीय सीमा से 16 राज्य तथा 2 केंद्रशासित प्रदेश स्पर्श करते हैं—

      राज्य :-गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय 

केंद्रशासित प्रदेश:- जम्मू कश्मीर, लद्दाख 

  • भारत के समुद्रीय सीमा बनाने वाले राज्यों की संख्या 9 है—

 गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल 

स्थलीय सीमा की लंबाई- 15200 कि.मी.

समुद्रीय सीमा की लंबाई- 6100 कि.मी.

कुल समुद्रीय सीमा (द्विपो सहित)-7516.6कि.मी.

  • 5 राज्य ना ही स्थलीय सीमा और ना ही समुद्रीय सीमा बनाते हैं—

       हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ 

तटीय तथा स्थलीय सीमा दोनों सीमा बनाने वाले राज्य— गुजरात, पश्चिम बंगाल 

  • भारत और श्रीलंका के बीच मन्नान की खाङी तथा पाक जलडमरूमध्य है|

  8°चैनल से मालदीव और मिनिकाय अलग होता है |

  9°चैनल से लक्ष्यदीप और मिनिकाय अलग होता है |

10°चैनल से अंडमान और निकोबार अलग होता हैं |

कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • राष्टीय ध्वज:- भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हैं, इसे संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 ई. को अपनाया था |
  • राष्ट्रीय चिन्ह:- भारत का राष्ट्रीय चिन्ह सारनाथ का अशोक स्तंभ है, मुख्यतः इसमें 4 शेर चारो दिशा मे मुख किए हुए हैं |
  • राष्ट्रीय गान :- भारत का राष्ट्रीय गान जन-गण-मन है, इसको गुरूदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर ने बंगाली भाषा में लिखा है |इसका गायन समय 52 सेकंड हैं |

         27 दिसम्बर 1911 ई. को कांग्रेस के 26 वे अधिवेशन में प्रथम बार राष्ट्रीय गान गाया गया |

 24 जनवरी 1950 ई. को इसे राष्ट्रीय गान के रूप मे अपनाया गया|

  • राष्ट्रीय गीत:- राष्ट्रीय गीत के लेखक बंकिम चंद्र चटर्जी थे, यह आनंद मठ में संकलित हैं |

   24 जनवरी 1950ई. को इसे भी अपनाया गया |

  • राष्ट्रीय पंचांग:-भारत का राष्ट्रीय पंचांग शक संवत है, जिसका प्रथम माह चैत्र होता है |

    22 मार्च 1957ई. को इसे अपनाया गया |

  • राष्ट्रीय नदी:- हमारी राष्ट्रीय नदी गंगा है, इसकी लंबाई 2525 कि.मी. है |
  • राष्ट्रीय विरासत पशु:- भारत का राष्ट्रीय विरासत पशु एशियाई हाथी है |
  • राष्ट्रीय मुद्रा चिन्ह:– राष्ट्रीय मुद्रा चिन्ह “₹” है| इसे डॉ उदय कुमार ने बनाया है|

   “₹”इस चिन्ह ko 15 जुलाई 2010 को अपनाया गया |

  • राष्ट्रीय जलीय जीव:- भारत की राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डाल्फिन हैं |

9 thoughts on “भारत (INDIA)”

  1. DreamHost: DreamHost is a well-established hosting provider, known for its solid uptime and fast-loading websites. They offer a wide range of hosting options, including shared, VPS, and dedicated hosting.
    HostGator: HostGator is known for its affordable plans and reliable performance. They offer unlimited storage and bandwidth, a variety of hosting options, and excellent customer support. http://webward.pw/.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *