भारत के पड़ोसी देश (1)

भारत के पड़ोसी देश

भारत के पड़ोसी देश मुख्य रूप से 7 हैं जो पाकिस्तान , अफगानिस्तान , चीन , नेपाल , भूटान , बांग्लादेश तथा म्यांमार हैं I

पाकिस्तान

पाकिस्तान तथा भारत के बीच रेडक्लिफ रेखा हैं जो 15 अगस्त 1947 ई. को सर सी. जे. रेडक्लिफ ने निर्धारित किया था , इसकी लंबाई 3323 कि.मी हैं I पाकिस्तान से भारत के 4 राज्य जम्मू-कश्मीर , पंजाब , राजस्थान और गुजरात सीमा बनाते हैं l

अफगानिस्तान

भारत तथा अफगानिस्तान के बीच डुरण्ड रेखा हैं जो 1886 ई. में सर डुरण्ड द्वारा निर्धारित किया गया था यह भारत की सबसे छोटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा हैं जिसकी लंबाई मात्र 80 कि.मी हैं l भारत तथा अफगानिस्तान से एक मात्र राज्य जम्मू कश्मीर सीमा बनता हैं I

चीन

भारत तथा चीन के मध्य मैकमोहन रेखा हैं जो 1914 ई. में शिमला में निर्धारित किया गया था इसकी लंबाई 3488 कि.मी हैं। चीन से भारत के कुल 5 राज्य लद्दाख , हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , सिक्किम तथा अरुणाचल प्रदेश सीमा बनाते हैं l

नेपाल

भारत के पड़ोसी देश में भी आता है भारत तथा नेपाल के बीच 1751 कि.मी लंबी सीमा हैं जो 5 राज्यों उत्तराखंड , उत्तर प्रदेश , बिहार , सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल से लगती है I

भूटान

भारत तथा भूटान के मध्य 699 कि.मी लंबी सीमा हैं जो भारत के चार राज्यों पश्चिम बंगाल , सिक्किम , असम तथा अरुणाचल प्रदेश से होकर सीमा बनाती हैं l

बांग्लादेश

भारत की सबसे लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश से बनती है इसकी लंबाई 4096 कि.मी हैं तथा यह भारत के राज्यों पश्चिम बंगाल , मिजोरम , मेघालय , त्रिपुरा तथा असम के साथ सीमा बनाती हैं I

त्रिपुरा बांग्लादेश से तीन तरफ से घिरा हुआ राज्य हैं I

म्यांमार

भारत तथा म्यांमार के मध्य 1643 कि.मी लंबी सीमा बनती हैं जो चार राज्य अरुणाचल प्रदेश , नागालैंड , मणिपुर तथा मिजोरम के साथ सीमा बनाती हैं l

इसे भी पढ़े:- भारत (INDIA) का सामान्य परिचय

भारत के पड़ोसी देश की राजधानी

देश राजधानी

1. पाकिस्तान – इस्लामाबाद

2. अफगानिस्तान – काबुल

3. चीन – बीजिंग

4. नेपाल – काठमांडु

5. भूटान – थिम्फू

6. बांग्लादेश – ढाका

7. म्यांमार – नाएप्यीडॉ

Read also :- भारत के राज्य और राजधानी की सूची

भारत के पड़ोसी देश के राष्ट्रीय खेल

देश राष्ट्रीय खेल

1. पाकिस्तान – फील्ड हॉकी

2. अफगानिस्तान – बुजकशी

3. चीन – टेबल टेनिस

4. नेपाल – वॉलीबाल

5. भूटान – तीरंदाजी

6. बांग्लादेश – कबड्डी

7. म्यांमार – चिनलोन