भारत के प्रमुख द्वीपसमुह Islands of India (7)

भारत के प्रमुख द्वीपसमुह

भारत के प्रमुख द्वीपसमुह

भारत के प्रमुख द्वीपसमुह (Islands of India) दो हिस्सों में विभक्त हैं l बंगाल की खाड़ी में अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह और अरब सागर में लक्ष्यदीप द्वीप समूह स्थित है l

अंडमान तथा निकोबार द्वीप

अंडमान तथा निकोबार द्वीप 6° उत्तरी अक्षांश से 14° उत्तरी अक्षांश तक फैला हुआ है I यह छोटे-छोटे 572 द्वीप से मिलकर बना हुआ भारत के प्रमुख द्वीपसमुह है I अंडमान तथा निकोबार द्वीप का विस्तार कोको द्वीप (म्यांमार) से सुमात्रा द्वीप (इंडोनेशिया तक हैं l

कोको द्वीप तथा उत्तरी अंडमान के मध्य 14° उत्तरी अक्षांश पर कोको चैनल स्थित है l नारकोडम ज्वालामुखी उत्तरी अंडमान के समीप स्थित है l

भारत की एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी वैरन द्वीप मध्य अंडमान के नजदीक स्थित हैं l

अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर दक्षिणी अंडमान में स्थित है l वीर सावरकर सेलुलर जेल तथा वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पोर्ट ब्लेयर में स्थित है l

दक्षिणी अंडमान तथा लघु अंडमान के मध्य डंकन मार्ग स्थित है l

लघु अंडमान तथा कार निकोबार के मध्य से 10° चैनल गुजरता है I

ग्रेट निकोबार तथा सुमात्रा द्वीप के मध्य से ग्रेट/महान चैनल निकलता हैं I

अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह का सबसे ऊँचा चोटी सैन्डल पीक (738 मीटर) उत्तरी अंडमान में स्थित है l

माउंट डिपोवोली , मध्य अंडमान की सबसे ऊंची चोटी हैं तथा माउंट कोयोब दक्षिणी अंडमान की सबसे ऊंची चोटी हैं I

निकोबार द्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट थुलियर हैं l

दिसंबर 2018 में आजाद हिन्द फौज की 75 वी वर्षगाँठ पर तीन द्वीप के नाम बदले गये —

भारत के प्रमुख द्वीपसमुह

रास द्वीप :- नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप

नील द्वीप :- शहीद द्वीप

हैवलाक द्वीप :- स्वराज द्वीप

अंडमान तथा निकोबार की जनजातिया

अण्डमानीज , निकोबारीज , सैंण्टिलीज , शोम्पेन , ओंग तथा जारवा

अंडमान निकोबार द्वीप पर सर्वाधिक 97 वन जीव अभ्यारण हैं I

जाने:- भारत का तटीय मैदान (Costal Plains of India)

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित भारत के प्रमुख द्वीपसमुह का हिस्सा है इसका निर्माण प्रवाल भित्तियो से हुई है , लक्षद्वीप छोटे – छोटे द्वीप के समुह से निर्मित है l

लक्षद्वीप , अमीन दीवी , मिनिकाय अरब सागर की प्रमुख प्रवाल भित्तिया हैं , मिनिकाय लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप हैं I

लक्षद्वीप में मलयालम भाषा बोली जाती है लेकिन मिनिकाय द्वीप पर महल भाषा बोली जाती है l लक्षद्वीप में 95% से अधिक जनसंख्या सैफी मुस्लिम समुदाय की हैं l

इसे भी पढ़े :-उत्तर प्रदेश का सामान्य परिचय (UP Samanya parichay)

मालदीव तथा मिनिकाय के मध्य से 8° चैनल गुजरता हैं I

लक्षद्वीप तथा मिनिकाय के मध्य से 9° चैनल गुजरता है I

तमिलनाडु तथा श्रीलंका के मध्य पाक स्ट्रेट स्थित है l

तमिलनाडु तथा श्रीलंका के मध्य मन्नार की खाड़ी स्थित है l

इसे भी पढ़े :- भारत का तटीय मैदान (Costal Plains of India)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *